देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएएमडी) के मुताबिक झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।
इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर भारी बारिश हो सकती है।
अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में वर्षा के अनुमान हैं।
उधर, पश्चिम बंगाल,बिहार और झारखण्ड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में धूल भरी हवाओं के अगले दो दिन तक बने रहने की संभावना जाहिर की गई है।
मध्य भारत से सटे इलाकों और पश्चिमोत्तर में अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों तक किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications