ग्वाटेमाला में तूफान से 12 मरे
ग्वाटेमाला, 31 मई (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला में उष्णकटिबंधीय तूफान 'अगाथा' से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आपात प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि तूफान के कारण 60,000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अगाथा शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9.30 बजे आया था। इससे सान मारकोस, कुएत्जाल्टेनैंगो, सोलोआ और चिमल्टेनैंगो प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications