कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया पूरी
इस अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण में लगभग 750 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें भूमि के मुआवजे की राशि भी सम्मिलत है। इसके निर्माण में लगभग तीन साल लग सकते हैं। मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया 20 जून तक पूरी हो जाएगी। हवाई अड्डा के निर्माण में चार कंपनियां योगदान देंगी। इसमें एलएनटी, गैमन इंडिया व जेवीके के प्रस्ताव मंजूर हो चुके हैं। पर्यटन विभाग ने इन कंपनियों के मूल्यांकन का कार्य सलाहकार कंपनी टीएल एंड सीएफ आईडीसी से करवाया था।
निर्माण प्रक्रिया को लेकर 26 मई को इन कंपनियों की निविदा खुलने की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कुछ तकनीकी गडबड़ी के कारण इसकी तिथि को बढ़ाकर 12 जून कर दिया गया है।
पर्यटन विभाग के उप पर्यटन निदेशक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि इस हवाई अड्डे से उड़ान अगले चार वर्ष में शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications