अफगानिस्तान पर बयान के बाद जर्मन राष्ट्रपति का इस्तीफा
कोहलर ने हाल ही में अपनी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान कहा था कि जर्मन सेना इस क्षेत्र में अपने आर्थिक हितों के लिए काम कर रही है।
सोमवार को उन्होंने कहा कि वह अपने बयान को न्यायसंगत साबित नहीं कर सकते। कोहलर ने कहा कि उन्होंने अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं किया है।
विश्व-युद्ध के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया है। फिलहाल जर्मन संसद के उच्च सदन के स्पीकर जीन्स बोहर्नसेन कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करेंगे।
चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स के सदस्य 67 वर्षीय कोहलर जुलाई 2004 में राष्ट्रपति बने थे। पिछले साल हुए चुनावों में उन्हें दोबारा चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications