सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी पर चीन का रुख सहयोगात्मक : पाटील

विशेष विमान से उतरने के बाद पाटील ने एक बयान जारी कर कहा, मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारत की आकांक्षा के बारे में चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ व प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ चर्चा की। उन्होंने सकारात्मक रुख प्रकट किया। वे भारत की जरूरत को समझते हैं।

बीजिंग, ल्युयेंग व शंघाई की छह दिन की यात्रा के बाद उनका विशेष विमान दोपहर बाद 4.30 बजे दिल्ली में उतरा।

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति हू ने वर्ष 2011-2012 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करने का भी आश्वासन दिया है।

पाटील ने कहा, चीन के शीर्ष नेताओं के साथ मेरी बातचीत मैत्रीपूर्ण व सौहार्दपूर्ण रही। हमारी वार्ता रचनात्मक, विस्तृत और लाभकारी रही। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, रणनीति में बदलाव लाने व आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने पर हमारी सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से यह प्रस्ताव भी रखा गया कि एशिया की दो शक्तियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय आयात को भी बढ़ावा दिया जाए। पाटील ने कहा, द्विपक्षीय आकांक्षाओं पर आधारित भारत-चीन के रिश्तों में प्रगाढ़ता आने से विश्व राजनीति को दिशा मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+