हेडली से पूछताछ के बाद संयुक्त बयान जारी करेंगे : चिदंबरम
चिदंबरम ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, "हम अमेरिका के साथ राष्ट्रीय जांच दल की पूछताछ (शिकागो में हेडली से) के बाद एक संयुक्त बयान जारी करने पर सहमत हुए हैं।"
पत्रकारों द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से पूछताछ की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, "पूछताछ पूरी होने पर हम संयुक्त बयान जारी करेंगे।"
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के जांच दल के शिकागो पहुंचने की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, "ज्यादातर अखबारों में ऐसी खबर है तो यह सही होगा।"
एक उप महानिरीक्षक, दो पुलिस अधीक्षक और एक कानून अधिकारी के चार सदस्यों वाला एनआईए का एक दल रविवार को शिकागो में हेडली से पूछताछ के लिए गया है।
भारतीय जांच दल को हेडली से पूछताछ के लिए सभी तरह की कानूनी मदद देने के अमेरिका के कानून विभाग के आश्वासन के बाद भारतीय जांच दल पूछताछ के लिए शिकागो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications