नीता कपूर बनीं नई रक्षा वित्त सचिव
एक बयान में कहा गया है कि पूर्वोत्तर की किसी महिला अधिकारी को पहली बार इस पद पर तैनात किया गया है। राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली से शिक्षा ग्रहण कर चुकीं नीता कपूर के पास 37 सालों का अनुभव है।
इस मुख्य पद पर तैनाती से पहले कपूर रक्षा लेखा महानियंत्रक के पद पर नियुक्त थीं। इससे पहले वह कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी काम कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने उनके चयन को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications