शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 82 अंक उछला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,971.15 अंक के उच्च स्तर और 16,806.50 अंक के निचले स्तर को छुआ, कारोबार के अंत में यह 16,944.63 अंक पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई के सूचकांक निफ्टी ने दिन के कारोबार में 5,097.60 का उच्च और 5,038.55 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 5,086.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 78.86 अंक (1.17 प्रतिशत) बढ़कर 6834.87 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 52.71 अंक (0.62 प्रतिशत) बढ़कर 8547.16 पर बंद हुआ।
बीएसई पर सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 2.7 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल क्षेत्र 1.87 प्रतिशत और स्वास्थ्य क्षेत्र के सूचकांक 1.77 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। तेल एवं गैस, बैंक और ऊर्जा क्षेत्र में भी तेजी दर्ज की गई।
गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांकों में रियलटी क्षेत्र 0.83 प्रतिशत, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र 0.5 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा 5.03 प्रतिशत, ओएनजीसी 3.21 प्रतिशत और बीएचईएल 1.62 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 2.79 प्रतिशत, रिलायंस कम्युनिकेशन 1.76 प्रतिशत और जयप्रकाश एसोशिएट्स 1.54 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।
बीएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1,627 और गिरने वाले शेयरों की संख्या 1,160 रही, जबकि 111 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications