प्रतिभा आडवाणी को राजनीति से परहेज नहीं
प्रतिभा ने यह राय आडवाणी के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म 'दादा' के प्रदर्शन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि राजनीति से उन्हें कोई बुलावा आता है तो वह उस पर विचार करेंगी।
प्रतिभा द्वारा निदेर्ंशित इस फिल्म में आडवाणी के राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इन उतार-चढ़ाव को बयां करने वाली फिल्म 'दादा' का भोपाल के रवींद्र भवन में प्रदर्शन किया गया।
प्रतिभा ने बताया कि यह फिल्म आडवाणी की राजनीतिक यात्रा का वह दस्तावेज है, जिसके जरिए उनको करीब से जाना जा सकता है। इसके अलावा यह फिल्म पिता और संतान के रिश्तों को भी बयां करती है। प्रतिभा ने बताया कि यह फिल्म उन्होंने पिछले साल पिता को सरप्राइज देने के लिए बनाई थी। इसे देखते ही उनकी आंखों में आंसू छलक आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications