केरल में मानसून ने दी दस्तक
केरल में रविवार सुबह 8.30 बजे वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान करवार में 11 सेमी, गंगटोक में नौ सेमी, कन्नूर और पनजिम में छह सेमी, कैलाशहर में पांच, चेरापूंजी, अलापुझा और होनावर में चार सेमी, मिनीकोई, कोझिकोड और उत्तरी लखीमपुर में तीन सेन्टीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, केरल, दक्षिण तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित कई इलाकों तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय और अंदरुनी इलाके के कुछ हिस्सों में मानसून के सक्रिय हो जाने से मौसम की अच्छी स्थिति बनी हुई है। मंगलवार और बुधवार को मानसून के गोवा तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता उसके दबाव और दिशा पर निर्भर करेगी जो वर्तमान में सोमवार सुबह 8.30 बजे मध्य अरब सागर के ऊपर केंद्रित था।
विभाग ने कहा है कि देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में गर्म हवाओं से थोड़ी निजात मिलेगी जबकि विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। नागपुर का तापमान सबसे अधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications