भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पढ़ेंगे सुशासन का पाठ
भाजपा की ओर से पिछले दिनों गठित किए गए सुशासन-सेल की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए इसके संयोजक तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने संवाददाताओं को बताया, "इस सम्मेलन में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा किए गए अभिनव पहल की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सरकार स्तर पर जहां कमियां होंगी उनकी भी चर्चा की जाएगी।"
परिकर ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे जबकि समापन भाषण लालकृष्ण आडवाणी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications