कांग्रेस ने सतीश शर्मा को उप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नाडीस की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सतीश शर्मा को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को हरी झंडी दे दी है।"
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 20 है। राज्यसभा की 11 सीटों के लिए एकसाथ हो रहे चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को एक सीट को जीतने के लिए 14 अन्य मतों की दरकार है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने कांग्रेस को समर्थन का भरोसा दिया है। रालोद के विधानसभा में 10 सदस्य हैं।
शर्मा फिलहाल उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications