जहाज पर सवार 2 नागरिकों को लेकर पाक ने जताई चिंता
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तानी सरकार अपने दो मीडियाकर्मियों सईद तलत हुसैन और रजा मोहम्मद अघा को लेकर चिंतित है जो गाजा पट्टी जाने वाले जहाज पर सवार थे।"
हुसैन आज टीवी चैनल में एंकर हैं जबकि अघा इसी समाचार चैनल में प्रोड्यूसर हैं।
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रवक्ता ने कहा कि मानवीय मिशन पर जा रहे बच्चों और महिलाओं की हत्या करना एक अमानवीय व्यवहार है और ऐसा कर अंतर्राष्ट्रीय नियम और कानून का खुला उल्लंघन किया गया है।
प्रवक्ता के मुताबिक अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय इस मिशन के लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सेना के हवाले से खबर दी है कि इस कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस गोलीबारी में चार इजरायली सैनिक भी घायल हुए हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस गोलीबारी में 15 लोग मारे गए हैं और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता अवी बेनयाहू ने आरोप लगाया है कि नाव में सवार स्वयंसेवी कार्यकर्ता नौसेना के जवानों पर चाकुओं, लाठी और लोहे की छड़ों से प्रहार कर रहे थे।
बेनयाहू ने बताया कि स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने एक कमांडो से उसका हथियार छीनने का प्रयास किया जिसके बाद जाहिरा तौर पर उन्होंने इसके बचाव में गोलीबारी की।
घटना के दौरान नौसेना के कमांडो ने जीवन को खतरे में महसूस किया और वे हिंसक कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी करने को मजबूर हो गए।
बेनयाहू ने कहा, "मैं भी इस घटना के प्रति दु:ख व्यक्त करना चाहता हूं। हम इस घटना को बिना किसी नुकसान के समाप्त करना चाहते थे।" वास्तव में हमने इसके लिए काफी प्रयास किया।
उधर, फ्री गाजा मूवमेंट की प्रवक्ता ग्रेटा बर्लिन ने आरोप लगाया है कि जहाज में लगे दो दर्जन कैमरों के फुटेज से यह सिद्ध होता है कि सैनिकों ने नागरिकों पर उस समय गोलीबारी शुरू की जब वे अपने हेलीकॉप्टर से जहाज पर सवार हो रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications