जर्मनी में पोलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे
बेलफील्ड (जर्मनी), 31 मई (आईएएनएस)। जर्मनी में सोमवार को पोलैंड के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोग मारे गए और एक महिला घायल बुरी तरह घायल हो गयी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इस हादसे में घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक आवासीय इमारत से महज 150 मीटर की दूरी पर जंगल में गिरा।
हादसे के समय यह विमान बेलफील्ड शहर में वायुसेना के विंडसब्लेशे हवाई ठिकाने के समीप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications