टाइम्स स्क्वे यर मामला : पाकिस्तान में पूर्व मेजर रिहा

इस्लामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वे यर में नाकाम हमले की साजिश रचने के मुख्य आरोपी फैसल शहजाद से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए सेना के पूर्व मेजर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को रिहा कर दिया। इस पूर्व मेजर को दो सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था।

'लास एंजेलिस टाइम्स' ने खबर दी है कि दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किए गए सेना के पूर्व मेजर अदनान अहमद को इस बात की पुष्टि होने के बाद रिहा कर दिया गया कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक शहजाद के साथ उसके संबंध नही हैं।

पाकिस्तान के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जांचकर्ताओं ने अहमद पर इसलिए संदेह किया था क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि दोनों ने एक दूसरे से फोन पर बात की थी और वे इस्लामाबाद में एक बार मिले भी थे।

विस्तृत जांच के बाद अहमद को शहजाद के साथ संपर्क होने सहित सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया और उसे गुरुवार को रिहा कर दिया गया। अहमद के भाई कमर अहमद को भी हिरासत में लिया गया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर कमर अहमद को भी जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शहजाद को गत तीन मई को जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से दुबई जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था। उसने दो दिन पहले ही टाइम्स स्क्वे यर में विस्फोटकों से लदे वाहन से विस्फोट करने का असफल प्रयास किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+