अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
छतरपुर, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने हथियार बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात कट्टों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को गठेवरा थाना क्षेत्र के एक खेत में चल रही अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया गया।
पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश निवासी संजय यादव को गिरफ्तार कर सात कट्टे बरामद किए। इतना ही नहीं मौके से हथियार बनाने के औजार व कलपुर्जे भी मिले हैं। पुलिस संजय के साथी पप्पू यादव की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications