चौथी तिमाही में जीडीपी 8.6 प्रतिशत बढ़ा (लीड-1)

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्हें विकास की यह रफ्तार बनी रहने और मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.1 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर में गिरावट आई थी, इस दौरान विकास दर 6 फीसदी दर्ज की गई थी।

चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था की विकास दर में खनन और निर्माण क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा रहा। इस दौरान खनन क्षेत्र में 14 प्रतिशत और निर्माण क्षेत्र में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

चौथी तिमाही में तेजी से विकास करने वाले अन्य क्षेत्रों में होटल, परिवहन और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। इस दौरान होटल और परिवहन क्षेत्र में 12.4 प्रतिशत और बीमा सहित वित्तीय सेवाओं में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

नई फसल आने और पैदावार में बढ़ोतरी से कृषि क्षेत्र की विकास दर चौथी तिमाही में 0.7 प्रतिशत रही जबकि इससे पिछली तिमाही में कमजोर मानसून की वजह से इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।

वित्त वर्ष 2009-10 में सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रही जबकि 2008-09 में यह 6.7 प्रतिशत रही थी। विकास दर में यह वृद्धि खनन, निर्माण और वित्तीय सेवाओं में आई जोरदार तेजी के कारण हुई है।

अर्थव्यवस्था के अधिकांश क्षेत्रों में यह तेजी वैश्विक मांग में कमी से निपटने के लिए सरकार द्वार दिए गए प्रोत्साहन पैकेजों की वजह से आई है।

वर्ष 2009-10 में निर्माण क्षेत्र में 10.8 प्रतिशत, खनन क्षेत्र में 10.6 प्रतिशत, होटल और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में 9.7 प्रतिशत और परिवहन एवं संचार क्षेत्र में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कमजोर मानसून की वजह से कृषि क्षेत्र में पूरे साल में केवल 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस साल देश में प्रति व्यक्ति आय 10.5 प्रतिशत बढ़कर 44,345 रुपये प्रति वर्ष हो गई जबकि इससे पिछले साल में यह 40,141 रुपये थी।

आर्थिक विकास दर में वृद्धि और महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 27 जुलाई को जारी की जाने वाली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका बढ़ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+