बिहार में इस वर्ष 177 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस को इस वर्ष काफी सफलता हाथ लगी है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिलों से अब तक 177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें 20 स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर शामिल हैं।
नीलमणि के अनुसार पिछले वर्ष 406 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमें 38 स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर शामिल थे। पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications