कांग्रेस व भाजपा के एमएलसी उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लखनऊ में चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे के समक्ष भाजपा के उम्मीदवार हृदय नारायण दीक्षित और कांग्रेस के प्रत्याशी नसीब पठान ने अपना नामांकन पत्र भरा।

भाजपा और कांग्रेस केवल एक-एक सीट के लिए ही चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का नाम पहले ही घोषित किया जा चुका था, लेकिन कांग्रेस विधानसभा में प्र्याप्त संख्या बल (विधायकों की संख्या) न होने के कारण दूसरे दलों और निर्दलीयों के सहयोग पर निर्भर थी।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह की तरफ से कांग्रेस को समर्थन का भरोसा मिलने के बाद पार्टी ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने उम्मीदवार नसीब पठान के नाम की घोषणा की।

विधानसभा में रालोद के 10 और कांग्रेस के 20 विधायक हैं। कांग्रेस को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए तकरीबन और 10 विधायकों को जरूरत पड़ेगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि रालोद के समर्थन से पठान की जीत सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदान तक रालोद के साथ वार्ता पूरी हो जाने की उम्मीद है।

विधान परिषद की 13 सीटों में से सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी(बसपा) 8 और समाजवादी पार्टी(सपा) 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। बसपा की तरफ से पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मायावती भी विधान परिषद का चुनाव लड़ रही है।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सोमवार को लखनऊ में राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में केवल एक ही सीट के लिए लड़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+