गोलीबारी का निशाना रविशंकर नहीं थे : चिदंबरम
मई महीने के दौरान गृह मंत्रालय के कामकाज के बारे में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए चिदंबरम ने कहा, "यह घटना श्री श्री रविशंकर के अपनी कार से चले जाने के बाद हुई। यह कहना सही नहीं होगा कि गोली का निशाना अध्यात्मिक गुरु थे।"
उन्होंने कहा कि यह घटना उनके दो समर्थकों के बीच विवाद से जुड़ा हो सकता है।
चिदंबरम ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में मौखिक रिपोर्ट मिली है और आज शाम तक लिखित रिपोर्ट मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications