उद्योगपतियों से मिलेंगे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के संगठन को पुनस्र्थापित किया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान आठ कैबिनेट मंत्रियों और उद्योग समूहों के 100 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के शिष्टमंडल के साथ दो जून को भारत पुहंचेंगे।
नई दिल्ली में चार जून को फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की), दक्षिण अफ्रीका व्यावसायिक इकाई (बीयूएसए) और एसोशिएटेड चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (एसोचैम) द्वारा संयुक्त रूप से "दक्षिण अफ्रीका से व्यापार" शीर्षक से व्यापारिक सत्र का आयोजन किया जाएगा।
इस सत्र में 'दक्षिण अफ्रीका में व्यावसायिक अवसर' और 'अफ्रीका का गेटवे' जैसे विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के अलावा दक्षिण अफ्रीका के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री डॉ. राव डेविस अपना वक्तव्य देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।