हादसे का शिकार होने से बचा एयर इंडिया का विमान
एक अधिकारी ने बताया कि विमान पर से पायलट का नियंत्रण समाप्त हो गया था, जिसके कारण वह अचानक बहुत कम ऊंचाई पर आ गया था।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना 26 मई की है। दुबई से पुणे आ रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या 9-212 के 112 यात्री उस समय हैरतअंगेज रूप से दुर्घटना का शिकार होने से बच गए थे, जब विमान पर से पायलट का नियंत्रण समाप्त हो गया था। इस कारण विमान अचानक कम ऊंचाई पर आ गया था।"
प्रवक्ता ने बताया कि विमान किस ऊंचाई पर आकर रुका था और अनियंत्रित होने के दौरान उसने कितनी ऊंचाई खोई थी, इस बात की जांच की जा रही है।
प्रवक्ता ने कहा, "विमान में सभी यात्री सुरक्षित रहे। हमने जांच प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ानों पर जाने से रोक दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications