सोनिया से मुलाकात करना चाहते हैं जगन

कडप्पा से सांसद जगन की रैली के मसले पर पिछले सप्ताह तेलंगाना क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी। जगन ने यह कहकर अपना बचाव किया कि इस रैली का आयोजन वह अपने पिता की खातिर करने वाले थे। उनके पिता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

जगन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं जो कुछ भी कर रहा हूं अपने पिता के लिए कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि कांग्रेस अध्यक्ष मेरे दृष्टिकोण को समझेंगी।"

पार्टी सूत्रों ने बताया कि संसद की वित्तीय मामलों की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे जगन ने सोनिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का समय मांगा है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पृथक राज्य की मांग लेकर तेलंगाना क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए उनसे वहां रैली न करने को कहा था। कांग्रेस नेता और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को जगन को रैली रद्द करने को कहा था।

निर्देशों की अवहेलना करते हुए जगन ने गत 28 मई को यह रैली शुरू कर दी थी। उन्हें वारांगल जिले के महबूबाबाद जाते समय ऐहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था जिसकी वजह से समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।

जगन ने दोहराया कि इस रैली का आयोजन उन परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए किया गया था जिनके परिजनों ने उनके पिता की मौत के बाद खुदकुशी कर ली थी या फिर सदमे से उनकी मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+