अफगानिस्तान में नाटो के 2 सैनिक मारे गए
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफगानिस्तान में एक सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में एक विदेशी सैनिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य सैनिक की मौत गोली लगने से हुई।
समाचार डीपीए ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि देश के पूर्वी हिस्से में सड़क किनारे हुए विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि आत्मघाती हमले की एक अन्य घटना में 18 लोग घायल हो गए। नाटो के मुताबिक दोनों विदेशी सैनिकों की मौत रविवार को हुई।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादातर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और नीदरलैंड के सैनिक तैनात हैं।
एक स्वतंत्र वेबसाइट 'इकैजुल्टीज डॉट ओआरजी' द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में इस साल अभी तक कुल 223 विदेशी सैनिकों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications