रेल हादसे के पीछे नक्सली हाथ की आशंका: चिदंबरम
चिदंबरम ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि इस घटना के पीछे प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) या फिर उससे संबंधित संगठनों का हाथ हो सकता है हालांकि जांच पूरी होने के बाद किसी संगठन का नाम सामने आ सकेगा।
गृह मंत्री ने कहा, "इस घटना के संदर्भ में रेल मंत्रालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा की है। हमने इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार की राय मांगी है। हमें पश्चिम बंगाल सरकार के जवाब का इंतजार है।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में गुरुवार देर रात मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस घटना में 145 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 143 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications