उड़ीसा में 3 दुर्घटनाओं में 8 की मौत
पुलिस के अनुसार भुवनेश्वर से 290 किलोमीटर दूर देवगढ़ के बाहरी इलाके में एक खड़े ट्रक से एक वाहन जा टकराया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
एक अन्य दुर्घटना में भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर ढेनकनाल जिले के बलरामप्रसाद गांव में एक ट्रक और वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
उधर, भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर तनगी कस्बे के समीप एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार एक दंपति की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications