यौन दुर्व्यवहार के मामले में भारतीय को जेल
आस्ट्रेलिया में सेल्समैन का काम कर रहे 29 वर्षीय मुजाहिद-उर-रहमान को 16 वर्षीय बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवार करने और इसी तरह के दो अन्य मामलों में शामिल होने और अश्लील साहित्य रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया।
विक्टोरियन काउंटी अदालत ने मुजाहिद को तीन वर्ष 9 महीने की जेल की सजा सुनाई है जिसमें दो वर्ष 3 महीने की सजा के दौरान वह जेल से बाहर नहीं जा सकता है।
फॉक्स टेल के कर्मचारी मुजाहिद ने गत वर्ष सितंबर में मेलबर्न के दक्षिणपूर्व में नौ साल की एक लड़की के साथ उसके घर में ही यौन दुर्व्यवहार किया था।
आस्ट्रेलियन न्यूज एजेंसी एएपी के मुताबिक न्यायाधीश पॉल लकावा ने कहा कि मुजाहिद के व्यवहार से प्रत्येक अभिभावक के मन में भय व्याप्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications