शिमला में भाजपा नेता के बेटे की हत्या
इस मामले में पुलिस ने रोहन भंडारी और विक्रम नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि शुभम चौहान की कंगलोन श्मशान के निकट ही तीनों युवकों ने चाकू मारकर हत्या की। शुभम के पिता शेर सिंह चौहान भाजपा की शिमला जिला इकाई के अध्यक्ष हैं।
पुलिस का कहना है कि शनिवार को ओवरटेकिंग को लेकर इन युवकों और शुभम में झड़प हुई थी। इसके अगले दिन आरोपियों ने शुभम को चाकू मार दिया। उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications