नौका हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से बताया गया है कि 200 लोगों को ले जा रही नौका 'कामिला' बुधवार को सुबह लगभग 2.40 बजे संत रोजा के इंडियन विलेज के पास डूब गई।
पेरू के आपातकालीन सेवा सचिव जुलियो लोपेज वेलास्क्वे ज ने बताया कि शुक्रवार को तीन और शव बरामद किए गए जबकि लापता लोगों की सही संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।
सचिव ने बताया कि अधिकारियों को अनुमान है कि नौका में अभी भी 15 से 20 शव फंसे हुए हैं।
पेरू की नौसेना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लोपेज ने कहा कि आवश्यकता से अधिक लोगों के सवार हाने की वजह से ही संभवत: यह नौका डूब गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications