पाकिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कबायली इलाके में तालिबानी आतंकवादियों के चार ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया है।
कबायली इलाके कुर्रम में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए।
इस बीच लाहौर शहर के समानाबाद में मोटरसाइकिल सवार लोगों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि लाहौर में शुक्रवार को अहमदी समुदाय की दो मस्जिदों पर हुए आत्मघाती आतंकी हमलों में 90 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications