दिल्ली की इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रविवार तड़के एक तिमंजिला इमारत में आग लग गई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सीलमपुर इलाके में लगभग सुबह तीन बजे आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल दमकल विभाग की 20 गाड़ियों को रवाना किया गया। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।"
अधिकारी ने बताया कि इमारत के गोदाम में सूती और प्लास्टिक का कबाड़ रखा था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों और नुकसान के बारे में पता लगाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications