चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 17 मरे
चेंझाओ (चीन), 30 मई (आईएएनएस)। चीन के मध्य हूनान प्रांत की एक कोयला खदान में शनिवार को हुए विस्फोट में 17 खनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोयला खदान सुरक्षा से संबद्ध प्रांतीय प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूशेंग कांडटी के चेंझाओ शहर में स्थित शुगुआंग कोयला खदान में रखे गए डायनामाइट भंडार में शनिवार शाम चार बजे विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की वजह से वहां बड़ी मात्रा में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई जिसकी चपेट में आकर इन श्रमिकों की मौत हो गई।
पुलिस और कार्य सुरक्षा अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। खदान में 1971 में खनन कार्य शुरू हुआ था और इसकी क्षमता 2008 तक बढ़ा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications