नक्सलियों ने उड़ीसा में पंचायत भवन उड़ाया
भुवनेश्वर, 30 मई (आईएएनएस)। उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में शनिवार देर रात नक्सलियों ने एक गांव के पंचायत भवन को विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रात के करीब एक बजे 30-40 हमलावरों ने कानकुरुकुंडा गांव के पंचायत भवन को विस्फोटकों से उड़ा दिया।
पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त पंचायत भवन में कोई नहीं था।
सरकार ने दो साल पहले ही यह पंचायत भवन बनवाया था। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों को शक था कि इस भवन का उपयोग सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया जा रहा है।
मलकानगिरी जिले में पंचायत भवनों पर नक्सलियों का यह तीसरा हमला है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में नक्सलियों ने बोडिगाता गांव के पंचायत भवन और तलराई गांव के पंचायत गोदाम को विस्फट से उड़ा दिया था।
नक्सली प्रदेश के कुल 30 जिलों में से लगभग आधे जिलों में सक्रिय हैं। भुवनेश्वर से 620 किलोमीटर दूर स्थित मलकानगिरी नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications