हैदराबाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
हैदराबाद। हैदराबाद में रविवार तड़के हुई एक दर्दनाक वारदात में एक दामाद ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ससुराल के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक अंबरपत के निकट प्रेमनगर में छह हमलावरों ने एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी जबकि एक अन्य व्यक्ति को इस हमले में गंभीर चोट आई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस हमले में कमरुद्दीन और उनकी पत्नी तथा परिवार को दो अन्य सदस्य अब्दुलाह बेगानी और अब्दुल्लाह किरमानी की मौत हो गई। कमरुद्दीन की बेटी अफरीन मुख्य अभियुक्त की बीवी है, जिसकी हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
क्लिक करें- क्राइम पेट्रोल
इस वारदात को अंजाम देने के बाद करीमुद्दीन के दामाद जहांगीर और उसके भाई ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने चार अन्य रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसकी मदद से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि वैवाहिक विवाद की वजह से जहांगीर अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। जहांगीर ने कहा कि पत्नी अफरीन द्वारा उसके खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसने यह हमला बदला लेने के उद्देश्य से किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications