राठौड़ ने जेल में की पत्नी से मुलाकात

आभा व उसके साथ आई अन्य महिला ने राठौड़ को घर का बना खाना खिलाया व करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि राठौड़ को साधारण कैदियों की तरह रखा गया है। उनका व्यवहार अब तक सामान्य रहा है।
गौरतलब है कि हरियाणा की युवती रुचिका गिरहोत्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राठौड़ को अदालत ने डेढ़ साल की सज़ा सुनाई है। खबर है कि राठौड़ इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications