रेलवे और पुलिस प्रमुख के बयान विरोधाभासी
बनर्जी ने यहां अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से कहा, "उस इलाके में लंबी दूरी तक वेल्डिंग की हुई रेल पटरी है। इसलिए वहां कोई फिश प्लेट लगा ही नहीं हुआ है।"
उधर पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि पश्चिम मिदनापुर जिले के झारग्राम के पास 50 मीटर की दूरी तक फिशप्लेट हटाया हुआ पाया गया था।
ज्ञात हो कि बनर्जी ने दावा किया है कि मुंबई जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस एक बम विस्फोट के बाद पटरी से उतरी थी। रेल गांड़ी के चालक बी.के.दास ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उसने विस्फोट की आवाज सुनी और इंजन के नीचे धुआं निकलता हुआ देखा। इंजन में कंपन महसूस हुआ तो ड्राइवर ने आपात ब्रेक लगाया।
भूपिंदर सिंह का कहना है कि सरडीहा और खेमासुली रेलवे स्टेशनों के बीच किसी विस्फोट का कोई संकेत नहीं पाया गया है।
सिंह ने कहा, "हमें दुर्घटनास्थल पर किसी बड़े विस्फोट का कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं दिखाई दिया है। हमारे फोरेंसिक दल ने कुछ नमूने लिए हैं। इन नमूनों के आधार पर वे बताएंगे कि वहां कोई विस्फोट हुआ था या नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications