राहत रेलगाड़ी यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची
केंद्रीय रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि राहत रेलगाड़ी जब कुर्ला पहुंची तब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस के प्लेटफार्म संख्या पांच पर बैरिकेड लगा दिए गए।
स्वयंसेवियों ने दुर्घटना में सुरक्षित बचे यात्रियों का सामान मुफ्त में ढोकर उन्हें राहत दी।
रेलगाड़ी से उतरते ही उनके परिवार के लोगों व रिश्तदारों ने उन्हें घेर लिया। सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े। माहौल भावुकतापूर्ण हो गया। यात्रियों के सुरक्षित लौट आने पर लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।
सुरक्षित बचे एक यात्री ने बताया कि वह ज्ञानेश्वरी एक्स्प्रेस के कोच एस 10 में था। उसने देखा कि आगे के चार-पांच कोच कोच जो बगल के ट्रैक पर गिरे पड़े थे, उनमें सवार 20 लोगों को उसकी आंखों के सामने मालगाड़ी के इंजन ने कुचल डाला।
उसने बताया कि राहत कार्य एक-डेढ़ घंटे बाद शुरू हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications