रहली में 1001 कन्याएं बंधेंगी दाम्पत्य बंधन में
यह क्षेत्र प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का विधानसभा क्षेत्र है। पिछले छह सालों से चले आ रहे इस वैवाहिक आयोजन में अब तक 2000 दलित व 400 मुस्लिम कन्याएं दाम्पत्य सूत्र में बंध चुकी हैं। 31 मई को जो 1001 कन्याएं एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं उनमें दलित, जनजातीय वर्ग, मुस्लिम के अलावा विकलांग व अंतरजातीय जोड़े भी है।
रहली प्रदेश का ऐसा कस्बा है, जहां हर साल गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजित किए जाते हैं। इतना ही नहीं हर साल 1000 से अधिक कन्याएं दाम्पत्य सूत्र में बंधती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications