उप्र में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम लाल कुर्ती इलाके के अक्षत अपार्टमेंट के एक फ्लैट में नरेंद्र कुमार (45), उसकी पत्नी संगीता (43) और उनके दो बेटे अनंत (15) व चेतन (9) के शव मिले।
इंस्पेक्टर नरेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। हत्याओं के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि उस अर्पाटमेंट में रहने वालों को दरवाजे की घंटी बजाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को मृत पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications