कृष्णा के स्वागत समारोह में शामिल होंगे ओबामा

वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। आमतौर पर वाशिंगटन दौरे पर आए किसी मंत्री के स्वागत समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति शामिल नहीं होते लेकिन भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के लिए आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल होंगे।

दरअसल, ओबामा उन जन भावनाओं को गलत साबित करना चाहते हैं जिसमें कहा जा रहा है कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की तुलना में नई दिल्ली के साथ रिश्तों को लेकर उत्साहित नहीं है।

भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता की कृष्णा के साथ सह अध्यक्षता करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उनके सम्मान में तीन जून को विदेश मंत्रालय 'फॉग्गी बॉटम' में एक समारोह का आयोजन कर रखा है। इस समारोह में ओबामा के शामिल होने की योजना है।

ओबामा के अगले सप्ताह के कार्यक्रम को लेकर मीडिया के लिए जारी एक बयान में 'व्हाइट हाऊस' ने कहा है, "गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक वार्ता के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ओबामा शिरकत करेंगे और उसे संबोधित करेंगे।"

भारतीय और अमेरिकी कूटनीतिक खेमे में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि बुश प्रशासन के दौरान शिखर पर पहुंचे भारत और अमेरिका के रिश्तों में अब गर्माहट कम हुई है।

ओबामा द्वारा पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर ध्यान केंद्रित किए जाने के कारण भारत के साथ संबंधों में सुस्ती संबंधी एक सवाल पर शुक्रवार को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लेक ने कहा, "मैं केवल यह कहना चाहूंगा कि कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।"

उन्होंने कहा, "ओबामा प्रशासन ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण करार दिया है। राष्ट्रपति ओबामा ने स्वयं कहा है कि 21वीं शताब्दी में यह हमारी एक महत्वपूर्ण साझेदारी होगी।"

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ रिश्ते के महत्व को समझते हुए ओबामा ने अपने पहले आधिकारिक अतिथि के रूप में नवंबर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+