दिल्ली में बारिश के आसार
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को मौसम खुशगवार रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दोपहर या शाम के समय छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के बीच आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे।"
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बूंदा-बांदी हुई। जिससे दिल्लीवासियों ने दिन भर की तपिश से राहत महसूस की।
रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह आद्रता का स्तर 3.5 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications