कर्नाटक में बस दुर्घटना, 30 की मौत
पुलिस ने बताया कि बस गुलबर्ग जिले के सुरपुर से बेंगलुरू जा रही थी तभी चल्लाकेरे के पास एक पत्थर से टकराने के बाद वह खाई में गिर गई। चल्लाकेरे राजधानी बेंगलुरू से करीब 200 किलोमीटर दूर है।
खाई में गिरने के तुरंत बाद बस में आग लग गई और कई यात्री उसमें जल गए। बस कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की थी।
मरने वालों में 10 बच्चों के अलावा 15 महिलाएं हैं। इस दुर्घटना में घायल 29 अन्य लोगों को पास के चित्रदुर्ग शहर में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के निकट संबंधियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications