तंदरूस्ती के लिए 15 मिनट जिम में बिताएं

शोधकर्ताओं ने पाया है कि अगर इंसान थोड़ी देर तक तेज व्यायाम करता हैं तो उसमें उम्र के साथ शिथिल पड़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

केवल 15 मिनट तक फूर्ती के साथ किए गए व्यायाम से शरीर में उन सेल्स में कमी आती है जिसके कारण इंसान उम्रदराज महसूस करता है।

वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' पर छपी शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां तक कि तनाव की स्थिति में हम फूर्ती के साथ व्यायाम कर तंदरूस्त महसूस कर सकते हैं। तनाव के कारण इंसान में उम्रदराज दिखने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

इस शोध को करने वाले मनोवैज्ञानिक एली पुटरमैन ने कहा कि यह इस दिशा में पहले किए गए अध्ययनों पर आधारित है जिसमें डीएनए में परिवर्तन को उम्रदराज दिखने का कारण बताया गया है।

पुटरमैन ने कहा, "हमने इन तथ्यों को और विस्तार दिया ताकि यह पता चल सके कि ऐसी चीजें हैं जिसे हम कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि हम जन स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा दिए गए सुझावों के मुताबिक शारीरिक सक्रियता को बनाए रखें तो हम उन मनोवैज्ञानिक तनाव के कारण होने वाले नुकसान से बच सकते हैं जो हमारे शरीर पर दिखता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+