गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में बारिश की संभावना
नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। उत्तर प्रदेश, हिमालच प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और पूर्वोत्तर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से तेज वर्षा की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड में भी छिटपुट जगहों पर वर्षा के अनुमान हैं। दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। पूर्वी, मध्य भारत के सटे हिस्सों और पश्चिमोत्तर में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि केसंकेत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications