रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 138 हुई
दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "मरने वालों की संख्या 138 है। क्षतिग्रस्त डिब्बों में से शवों को निकालने का काम पूरा हो गया है।"
हादसे का शिकार हुई ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के बुरी तरह क्षतिग्रस्त द्वितीय श्रेणी के स्लीपर कोच एस 5 से अंतिम शव को रात करीब 9.45 बजे निकाला गया। इसके साथ ही करीब दो दिनों से जारी खोजी अभियान खत्म हो गया है।
इस हादसे में 146 यात्री घायल हैं, जिनमें से 38 की हालत गंभीर है।
एक विस्फोट के बाद इस रेलगाड़ी के पांच डिब्बे दूसरे ट्रैक पर जा गिरे। जब तक यात्री उनमें से निकल पाते, एक मालगाड़ी इन कोचों पर चढ़ गई, जिससे काफी लोग कुचले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications