ब्रिटिश गठबंधन सरकार के हनीमून में खलल (लीड-1)
समस्या शनिवार की देर शाम उस समय शुरू हुई, जब लिबरल डेमोकेट्र के उदीयमान सितारे और गठबंधन के सह शिल्पी, डेविड लॉज को संसदीय खर्च व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में शर्मनाक तरीके से इस्तीफा देना पड़ा।
लॉज की मुश्किल उस समय और बढ़ गई, जब इस बात का खुलासा हुआ कि जिस भूस्वामी को उन्होंने दो संपत्तियों के लिए आठ वर्षो तक कुल 40,000 पाउंड का भुगतान किया, वह उनका अंतरंग पुरुष साथी जेम्स लुंडी था।
शुरू में लॉज का बचाव करने वालों ने तर्क दिया कि 'पार्टनर' शब्द ठीक वही अर्थ नहीं देता जो अर्थ 'स्पाउस' देता है। जबकि वर्ष 2006 से लागू खर्च के इस नियम में 'स्पाउस' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यह नियम खासतौर से 'स्पाउस' (पति-पत्नी) को भुगतान से मनाही करता है।
वित्त मंत्री लॉज की इस हरकत से डेविड कैमरन के नेतृत्व वाली सरकार संकट में आ गई है।
लॉज ने कहा कि वह प्रशासन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। "यह मेरा फैसला है। सिर्फ मेरा।" उन्होंने शनिवार रात अपने इस्तीफे की घोषणा की।
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक लॉज ने प्रधानमंत्री कैमरन को लिखे अपने इस्तीफे में कहा है कि वह लालची नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने संबंधों को निजी रखने के लिए यह कदम उठाया था।
"मैंने जो किया है उसका यह मतलब नहीं है कि वह गलत नहीं है। पिछले 24 घंटे मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे। मैं सोचता रहा कि क्या किया जाए, जिससे सरकार के हितों को नुकसान न पहुंचे।"
कैमरन ने लॉज से कहा, "आप एक अच्छे और सम्मानित इंसान हैं। मुझे भी लगता है कि आपने अपनी निजता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया था। इस्तीफा देने का आपका फैसला ईमानदारी भरा कदम है।"
ज्ञात हो कि सरकार के भारी घाटे में कमी लाने के लिए लागू किए जाने वाले पैकेज के पीछे लॉज एक प्रमुख व्यक्ति थे। इस पैकेज को 22 जून को प्रस्तावित एक आपात बजट सत्र में पेश किया जाना है।
हो सकता है कि लॉज जैसे विशेषज्ञ का खोना सरकार के लिए कोई समस्या न बने, लेकिन लॉज पर संसदीय खर्च व्यवस्था के उल्लंघन का लगा आरोप गठबंधन नेताओं, डेविड केमरान और निक क्लेग द्वारा दावा की गई सच्चाई और ईमानदारी की नई राजनीति के चेहरे को दागदार तो कर ही सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications