रूस में खेती करेगा चीन, पट्टे पर ली जमीन
ग्लोबल टाइम्स में सोमवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक राज्य कृषि आयोग ने एक बयान में कहा कि उत्तर-पूर्वी चीन के हेलोंगजियांग प्रांत ने रूस से सटी उसकी 3,038 किलोमीटर लंबी सीमा के निकट स्थित 4,26,667 हेक्टेयर रूसी जमीन पट्टे पर ली है।
आयोग ने कहा कि प्रदेश इस जमीन का उपयोग कृषि, पशुपालन और उत्पाद प्रसंस्करण के लिए करेगा।
इस जमीन में से हेलोंगजियांग प्रांत के सीमावर्ती शहर मुडानजियांग ने 1,46,667 हेक्टेयर जमीन रूस से पट्टे पर ली है। रूसी जमीन पर इस शहर की 16 मिलें और दो वसा प्रसंस्करण इकाइयां भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications