दिल्ली में तापमान में कमी, मौसम सुहाना (लीड-1)

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं और गरज के साथ हुई हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।"

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ किसी आंधी या बारिश की संभावना नहीं हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे दिल्लीवासियों ने दिन भर की तपिश से राहत महसूस की।

रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

अधिकारी ने बताया," राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहेगा और आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं।"

यहां रविवार को आर्दता 65 फीसदी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+