्रपश्चिम बंगाल : रेल हादसे में मृतकों की संख्या 145 हुई

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की क्षतिग्रस्त बोगियों से जहां 142 शव निकाले गए, वहीं तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रेलवे के एक सूत्र ने कहा कि बचाव कर्मियों ने शनिवार देर शाम तक 138 शवों को निकाल लिया था। उसके बाद बचाव कर्मियों ने बुरी तरह चकनाचूर हुई एस-5 बोगी से चार और शव निकाले। लेकिन राज्य पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह ने मृतकों की संख्या 151 बताई है।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल घायलों की संख्या 143 है। इनमें से 35 की हालत गंभीर है।

शुक्रवार को पटरी से उतरी सभी बोगियों को पटरी से हटा दिया गया और रेल कर्मचारी रात भर पटरियों की मरम्मत में लगे रहे।

डाउन लाइन पर रेल यातायात तड़के 3.45 बजे बहाल हो गई थी।

रेलवे के एक सूत्र ने बताया, "हादसे के बाद एक मालगाड़ी डाउन लाइन पर सुबह 3.45 बजे गुजरी। अप लाइन पर भी दिन में रेल सेवा बहाल हो गई।" मालगाड़ी धीमी गति के साथ इस रास्ते से गुजरी।

घायलों का पास के खड़गपुर और मिदनापुर शहरों में स्थित अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 23 घायलों को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कई सारे शव इस तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा प्रशासन ने उन शवों की पहचान के लिए उनका डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है, ताकि शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+