सस्ते दामों पर फैशन उपलब्ध कराएगा 'जरा'

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। उच्च वर्गीय फैशन उत्पादों को मध्यम वर्ग की पहुंच में लाने के लिए स्पेन के ब्रांड 'जरा' ने दिल्ली में अपना शोरूम शुरू कर दिया है।

इंडिटेक्स समूह के मुख्य ब्रांड 'जरा' को इंडिटेक्स और टाटा की रिटेलिंग कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के तौर पर भारत में लाया गया है। देश में इसका पहला स्टोर शुक्रवार से साकेत के सिटीवॉक मॉल में शुरू हुआ है। इसका उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने किया।

इंडीटेक्स समूह के मुख्य संचार अधिकारी जीसस ई. हरनेंज ने कहा, "भारतीय महिलाएं फैशन के प्रति लगातार आकर्षित हो रही हैं, हमें लगता है कि अपनी पहुंच बढ़ाने का यह सही समय है। रणनीतिक रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एशिया में यह सबसे महत्वपूर्ण देश है।"

कंपनी, क्लासिक और समसामयिक फैशन वाले महिलाओं, पुरूषों और बच्चों के बेहतरीन डिजाइन आकर्षक कीमत पर प्रस्तुत करती है। कंपनी के कपड़ों की कीमत 345 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक है।

हरनेंज ने कहा, "हम अपने कलेक्शन को सप्ताह में दो बार बदलेंगे और उसे ग्राहकों की मांग के अनुकूल बनाएंगे। हमारा स्टॉफ ग्राहकों की पसंद के आधार पर कपड़े उपलब्ध कराएगा।"

उन्होंने कहा, "फैशन का महंगा होना जरूरी नहीं है, हमारा मानना है कि सभी लोगों तक इसकी पहुंच होनी चाहिए इसलिए हम कीमतों को कम रखना चाहते हैं।"

इंडिटेक्स समूह के अन्य ब्रांड पुल एण्ड बियर, मेसिमो दत्ती, बर्सका और जरा होम हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+